वृष्टि की टापुर-टुपुर के साथ मुख्यमंत्री पर बरसा लाड़ली बहनों का स्नेह और भांजे-भांजियों का प्यार

मुख्यमंत्री श्री चौहान के गाडरवारा में रोड-शो में उमड़ा अपार जन-समूह

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भाई-बहन और परिवार के मिलने के अवसर पर इंद्रदेव भी प्रसन्न होकर वर्षा कर रहे हैं। आज मैं भी वर्षा से भीगा, भांजे-भांजियाँ भीगे और सभी ने भीगते हुए रोड शो में अपार उत्साह से भाग लिया। जनता के प्यार और विश्वास से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने घर की छत और बालकनियों से भी मुख्यमंत्री पर पुष्प-वर्षा कर स्नेह बरसाया। लगभग 2 घंटे चले रोड शो में बच्चे, महिलाएँ, युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। लाड़ली बहनों ने भी हाथों में ‘धन्यवाद भैया’ की तख्ती लेकर मुख्यमंत्री के प्रति अपना स्नेह दिखाया। नगर वासियों ने बाजे-गाजे के साथ आरंभ से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अपनी मौजूदगी दिखाई।

रोड शो में लोकसभा सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक जालम सिंह पटेल, अभिलाष मिश्रा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और विशाल जन-समूह मौजूद रहा।

111 Views

Leave a Reply