अवैध संबंध को लेकर हुई हत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, कन्नौद। स्थानीय थाना पुलिस ने 48 घंटे में अंधेकत्ल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियोंं को गिरफ्तार कर चारपहिया वाहन और हत्या में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्नौद में अंधेकत्ल के आरोपी की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ग्रामीण व एसडीओपी ज्योति उमठ अनुभाग के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर घटनास्थल के पास कलवार घाट पर अनिल के मोटरसाइकिल के पास एक बोलेरो कार एमपी 07 एमपी ०635 देखी गई थी। उसी आधार पर वेल्लोर और और मोबाइल की सीडीआर प्राप्त की गई तथा दीपक पिता हिम्मत सिंह राजपूत निवासी ट्यूबेल पूरा कलवार, सुमेर पिता श्याम राजपूत निवासी लखन परमार का मकान साईं मंदिर बायपास रोड एवं विशाल पिता रामसिंह राजपूत निवासी बायपास रोड कन्नौद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों ने अनिल पिता विक्रम कोरकू की हत्या करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि अनिल कोरकू के आरोपी दीपक की बहन आशा से प्रेम संबंध थे। इस बात की जानकारी आशा के परिवार व समाज के लोगों को थी। 17 जुलाई को दोपहर लगभग 1 बजे अनिल उसकी दुकान बंद करके कन्नौद की तरफ आया, जिसके बाद आरोपी दीपक ने अनिल कोरकू के पीछे पीछे आए और मोबाइल से फोन कर साईं मंदिर चौराहे पर बुलाया और कहा कि बहुत दिन हो गए पार्टी करना है। उसके बाद तीनों ने कलाली से बीयर खरीदी और कुसमानिया की तरफ चले गए और गाड़ी में ही बैठकर बीयर पी और कन्नौद आ गए फिर और बीयर पीने का प्लान बनाया और सुखलिया ठीकरिया डेम की तरफ नहर में बैठकर बीयर पीने लगे। इसी दौरान मृतक अनिल कोरकू को समझाने लगे कि मेरी बहन से बातचीत करना बंद कर दें। मृतक ने कहा कि हमारा प्रेम संबंध है तुम लोगों को जो करना है, कर लेना मैं तो बात करूंगा। उसके बाद हमने बेलेरो से हसिया निकाला और दो तीन वार किए और जेब से 24 हजार रुपए और मोबाइल निकालकर आपस में बांट लिए। कन्नौद पुलिस ने धारा 302 एवं अन्य धाराओं के तहत पंजीकृत कर लिया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक शिवमूरत यादव थाना प्रभारी, राहुल रावत, केके मालवी, मोहन सिंह चौहान, दिनेश डामोर, बालकृष्ण छापे, योगेंद्र, बृजभूषण आदि टीम की सराहनीय भूमिका रही।

147 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!