Skip to content
Monday, 2 November 2026
मध्य प्रदेश

साइकिल से वैष्णो देवी की यात्रा पर 11 सदस्यीय दल रवाना

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, सेमरी हरचंद। देश की खुशहाली की कामना को लेकर सोहागपुर निवासी एडवोकेट विक्रम परते पिछले 14 वर्षों से अपने साथियों के साथ मिलकर साईकिल से वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं। गुरुवार सुबह यह सोहागपुर से वैष्णो देवी रवाना हुए। दल में शामिल सभी 11 सदस्यों का सेमरी हरचंद में नागरिकों ने फूल माला पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर यात्रियों को विदा किया। वहीं नगर के समाजसेवियों द्वारा फलाहार, चाय एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई। एडवोकेट विक्रम परते ने बताया कि यह लगभग 16 सौ किलोमीटर की यात्रा है, जो कि 14 दिनों में पूरी की जाएगी। सभी सदस्य नर्मदापुरम, बुधनी, भोपाल, व्यावरा, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, धोलपुर, आगरा, मथुरा, दिल्ली, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र ब्रम्हासरोवर, महाभारत स्थल, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट होते हुए साइकिल से कटरा पहुंचेंगे। जहां से माता वैष्णो देवी की यात्रा पैदल की जाएगी। यात्रा में शामिल सदस्यों ने बताया कि यात्रा का जगह-जगह स्वागत होता है, यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती। प्रतिवर्ष माता रानी बुलाती है। देश में सुख-शांति, अमन चैन की कामना लेकर आशीर्वाद लेने जाते हैं। विगत कई वर्षों से शिवसेना के चंद्रकांत गढ़वाल द्वारा इनका स्वागत नगर में किया जाता है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे साइकिल यात्रा सेमरी हरचंद पहुंची। जहां चंद्रकांत गढ़वाल, बृजेश दुबे, मनोज साहू, राकेश धुर्वे, प्रदीप कुशवाहा, अनूप पटेल, योगेश मेहरा, सुनील धुर्वे, दीपक प्रजापति ने नगर में यात्रियों का स्वागत किया और माता रानी से इनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply