गंजाल नदी के पास पिकअप पलटी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव तहसील क्षेत्र के अंतर्गत वनांचल के मारापडोल के पास गंजाल नदी किनारे एक पिकअप वाहन पलट गया। हालांकि घटना में किसी भी वक्ति को कोई चोट नहीं लगी। यह घटना बुधवार रात करीबन 10 बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक आमाखाल के ग्रामीण चंडी माता से वापस अपने गांव मारापडोल जा रहे थे। इस दौरान गंजाल नदी किनारे पिकअप पलट गई। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं लगी, सभी लोग सलामत निकल गए। ग्रामीणों ने बताया की शासन प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और बड़ा पुल बना देना चाहिए। बारिश के दिनों में इस प्रकार के हादसे आयें दिन होते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल बालिकाओं का नदी पार परते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको प्रियंका गांधी ने ट्वीट के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया था। जिसके बाबजूद भी कोई सकारात्मक रिजल्ट नही मिला। सरपंच मनोज धुर्वे का कहना है की मेरे द्वारा अनेकों बार प्रयास किया गया, लेकिन आश्वाशन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि इस प्रकार के हादसे न हों।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!