ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर शासकीय प्रक्रिया पूरी करते हुए कर्मचारियों की नियुक्त करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्?यक्ष  प्रताप करोसिया की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सफाई कर्मचारी से संबंधित वेतन भत्ते, अनुकंपा नियुक्ति, रिक्त पदो की पूर्ति, पेंशन, पीएफ, ईएसआई, बस्ती विकास, सामुदायिक भवन, आउटसोर्स कर्मचारियों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, ट्राफिक डीएसपी किरण शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम एवं नगरीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर, शासकीय प्रक्रिया पूरी करते हुए कर्मचारियों को नियुक्त करें। सफाई कर्मचारियों को वेतन समय पर माह की 01 से 05 तारीख के मध्य दें। आउटसोर्स पर रखे गये कर्मचारियों को रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति की कार्यवाही करें। श्री करोसिया ने कहा कि प्रदेश में हाथ से मैला उठाने का कार्य पूर्णत: समाप्त हो गया है। मैला उठाने संबंधी कार्य करने वाले कर्मचारियों को अन्य साफ सफाई कार्य में लगाये। जिससे उनकी आजीविका चलेगी।

203 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!