करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे देवास, 27 अगस्त को भोपाल में होने वाले क्षत्रिय समाज के महापड़ाव में होगी आर-पार की लड़ाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– विधानसभा चुनाव में 100 सीटों की मांग को लेकर होगा जंगी प्रदर्शन

देवास। करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत और मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष इंदल सिंह राणा बुधवार को देवास पहुंचे। डॉ. शेखावत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हम चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों को वोट की भाषा समझाना चाहते हैं। साथ ही सत्ता में ज्यादा से ज्यादा क्षत्रियों की भागीदारी चाहते हैं। हमने 100 ऐसी सीटों का सर्वे कराया है, जहां से क्षत्रिय समाज के लोग चुनाव जीत सकते हैं। यह बात सरकार तक पहुंचाने के लिए भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में रखने वाले हैं। हम क्षत्रिय समाज के लिए 80 से 100 सीटों की मांग रखने वाले हैं।
डॉ. राज शेखावत ने बताया कि विधानसभा चुनाओं में क्षत्रियों की सत्ता में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड, स्वर्ण आयोग, सनातन बोर्ड का गठन, लव जिहाद, लैंड जिहाद के विरुद्ध कानून और गौ हत्या मुक्त मध्यप्रदेश जैसी मांगों को लेकर क्षत्रिय करणी सेना परिवार का भोपाल में महापड़ाव होने जा रहा है। 27 अगस्त 2023 सुबह 10 बजे भोपाल मध्यप्रदेश मे होने वाले इस महापड़ाव में देशभर के लाखों क्षत्रिय आएंगे, जो अपनी 12 सूत्री मांग को लेकर जंगी प्रदर्शन करेंगे। देशभर से कई संत भी इस महापड़ाव का हिस्सा बनेंगे।
राणा ने बताया कि राजनैतिक पार्टियां सालों से क्षत्रियों की उपेक्षा करती आई है। यह अब नही चलेगा, इसका बीड़ा क्षत्रिय करणी सेना ने उठाया है और क्षत्रिय करणी सेना परिवार के द्वारा समस्त क्षत्रियों की अध्यक्षता में भोपाल में क्षत्रिय एकता महापड़ाव की तैयारियां की जा रही हैं। इस महापड़ाव का क्षत्रियों के हितों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। महापड़ाव का मुख्य उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनावों में क्षत्रियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही क्षत्रिय कल्याण बोर्ड और स्वर्ण आयोग के गठन की प्रमुख मांग है। वक्फ की तर्ज पर सनातन बोर्ड के गठन की भी मांग इस महापड़ाव में होगी।
करणी सेना लव जिहाद, लैंड जिहाद के विरुद्ध कड़े कानून बनाने साथ ही एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने, आरक्षण में क्रिमिलेयर का प्रावधान/समीक्षा, महापुरुषों और वीरांगनाओं के इतिहास को संरक्षित करने की मांग उठाई जाएगी। इस आंदोलन के दौरान ईडब्ल्यूएस की विसंगतियों को दूर करने, गौ रक्षा के लिए कड़े कानून बनाने को लेकर सरकार से दो टूक बात की जाएगी। इन मांगों पर सहमति बना कर ही महापड़ाव की पूर्णाहुति की जाएगी। सहमति नहीं बनने पर चुनावों में क्षत्रियों द्वारा करारा जवाब इन राजनैतिक पार्टियों को दिया जाएगा। इस दौरान करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष इंदल सिंह राणा सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!