नवगठित अन्त्योदय समिति की प्रथम बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खातेगांव- शासन आदेशानुसार कलेक्टर देवास द्वारा नगर परिषद खातेगांव के लिये अन्त्योदय समिति का गठन किया गया है,। नवगठित अन्त्योदय समिति का प्रथम सम्मेलन नगर परिषद खातेगांव के सभाकक्ष में संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति सारिका नरेन्द्र चौधरी, विधायक प्रतिनिधि नरेन्द्र चौधरी, पार्षद गोविंद गोरा, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश गिरी, ललित विश्नोई, रामनारायण साहू, सी.एम.ओ. निखिलेश चिंतामन द्वारा अन्त्योदय समिति के अध्यक्ष शेखर अग्रवाल, सदस्यगण- सुखराम पर्ते, शैलेन्द्र सारवान, श्रीमति पुष्पलता जलोदिया, सतीष मित्तल, देवीलाल खिलेरी, रमेश साहू, मनोज गिरी, हरिप्रसाद पंवार, विजय माधव यादव सहित भाजपा विधानसभा प्रभारी खातेगांव श्री आर.एन. यादव, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विरेन्द्र राजावत्, एवं पूर्व न.प. उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।

 विधायक प्रतिनिधि नरेन्द्र चौधरी द्वारा सम्मेलन को संबोधित करते हुए अन्त्योदय समिति की महत्ता पर सारगर्भित उद्बोधन दिया गया। सम्मेलन को अन्त्योदय समिति के अध्यक्ष शेखर अग्रवाल ने भी संबोधित किया, श्री अग्रवाल ने कहा शासन निर्देशानुसार अन्त्योदय समिति के जो भी दायित्व है उन्हें समिति बखूबी निर्वहन करेगी।

कार्यक्रम में योजना शाखा प्रभारी रीना जाधव सहित अन्य कार्यालयीन स्टाॅफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन नवीन चैबे ने किया व आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी निखिलेश चिंतामन द्वारा व्यक्त किया गया।

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!