बाजार में गाली गलौज कर रहे युवक की 3 लोगों ने की पिटाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सेमरी हरचंद – बुधवार शाम करीब 6 बजे दो लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई दरअसल एक युवक बाजार में फल फ्रूट के ठेले के सामने खड़े होकर गाली गलौज कर रहा था जिसकी वहां खड़े 2, 3 युवकों द्वारा लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराने की कोशिश की गई। पुलिस द्वारा गाली गलौज कर रहे युवक को हंड्रेड डायल में बैठा कर चौकी ले जाया गया एक वीडियो में युवक गाली देता और 3 लोग उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। चौकी प्रभारी सुनील ठाकुर ने बताया कि उनका कोई आपसी विवाद था मामले की जांच की जा रही है वास्तविकता क्या है उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

68 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!