मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बरगद, जामुन और कदम्ब के पौधे रोपे

थैलेसीमिया बीमारी से स्वस्थ हुए बालक विनायक परमार ने भी लगाए पौधे

मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल पर स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि उपलब्ध करा कर उनका इलाज बेंगलुरु के मजूमदार शॉ अस्पताल में कराया गया, अब वे स्वस्थ हैं। बालक विनायक और उनके परिजन संतोष परमार, श्रीमती कोमल परमार, चुनचुन और महेंद्र ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना और पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ अशोक चौहान, दीपक चौहान, प्रहलाद चौहान, शिव चौहान, सुश्री वैष्णवी, पूजा, पूनम आदि ने भी पौधे रोपे। विनय शर्मा और कुमारी प्रतीति ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और जन-प्रतिनिधि भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

63 Views

Leave a Reply