देवास- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में भीमसी नागुखेडी में स्थित हरिकृष्ण मानव गौ सेवा संस्थान में श्रीजी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वधान में अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्रीमती निहारिका सिंह द्वारा वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रीमती सिंह ने संदेश दिया गया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एक माह का विशेष पौधारोपण आयोजन किया जाना है। जिसमें पर्यावरण को संरक्षण करने के लिए उचित प्रयास पौधारोपण कर किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करे। यही संदेश उपस्थित बच्चों को दिया गया। साथ ही गौशाला में पंच जा अभियान के अंतर्गत गौ माता को चारा एवं गुड़ खिलाया गया। श्रीजी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सेवा समिति के सचिव घनश्याम मोदी ने गौशाला में उपस्थित बच्चों को बिस्किट वितरण कर पौधारोपण हेतु प्रोत्साहित किया। उक्त कार्यक्रम में संस्था संरक्षक दिलीप अग्रवाल, अध्यक्ष पदमसिंह पवार, उपाध्यक्ष रूक्मणि परमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक हरी किशोर शर्मा एवं विधिक सहायता का स्टाफ एवं श्रीजी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संस्था सदस्य उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 76

