101 बिलपत्र के पौधे एवं छातों का किया वितरण कर मनाई हरियाली अमावस्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- गंगेश्वर महादेव मंदिर महिला समिति द्वारा हरियाली अमावस्या एवं भगवान शिव का प्रिय सावन माह के उपलक्ष्य में वार्ड क्रमांक 31 में पौधारोपण, 101 बिल्वपत्र एवं छाते का वितरण विधायक गायत्रीराजे पावर, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव एवं महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत कॉलोनी की मातृशक्तियों, सिटी लेवल फेडरेशन अध्यक्ष मोनिका कुशवाह, प्राचार्य माधवानंद दुबे, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि तरुणा जाट सहित सरस्वती विद्या मंदिर की समस्त दीदीयों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

पौधो की रखवाली हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए एवं उनके पालन-पोषण का संकल्प लिया। श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर महिला समिति की महिलाओं ने क्षेत्रवासियों को हरियाली अमावस्या एवं सावन माह के उपलक्ष्य में 101 बिल्वपत्र के पौधों के साथ छातों का वितरण किया। मातृशक्तियों ने पूरे आयोजन के दौरान हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं रहवासी उपस्थित थे।

172 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!