ब्रह्मगिर मंदिर परिसर में विधानसभा क्षेत्र की टिफ़िन पार्टी बैठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- महाजनसंपर्क अभियान अंतर्गत भाजपा संगठन के कई कार्यक्रम जिला, विधानसभा, मंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे हंै। पार्टी के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं के बीच परिवार जैसे माहौल को लेकर टिफिन  पार्टी बैठक का आयोजन प्रत्येक विधानसभा स्तर पर किया जा रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सामाजिक समरसता एवं कार्यकर्ताओं में आत्मीयता का भाव और मजबूत हो इस हेतु विधानसभा स्तर पर टिफिन पार्टी का आयोजन  ब्रह्मगिर मंदिर परिसर में किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं अपने-अपने घरों पर बना भोजन एक साथ बैठकर ग्रहण किया।

भोजन के पूर्व कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है। जांबाज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हमारी पार्टी विश्व की सिरमोर पार्टी बनी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से केंद्र और प्रदेश के कई प्रांतों में आज हमारी विकास करने वाली सरकार मौजूद है। श्री वर्मा ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से पार्टी संगठन द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हम सभी कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों में शामिल होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए चुनाव कार्य में सक्रियता से जुट जाएं। एक साथ बैठकर भोजन करने से कार्यकर्ताओं में परिवार का भाव पैदा होता है।

सांसद  ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के साथ हमारी पार्टी की सरकारें कार्य कर रही है। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के साथ सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश की दशा एवं दिशा को बदला है। विश्व के नक्शे में हमारे देश भारत को को उच्च स्थान दिलवाया है यह पूरे देश का सम्मान है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पूरे प्रदेश का कायाकल्प किया जाकर सड़कों का जाल बिछाने के साथ 24 घंटे बिजली देने वाला प्रदेश बनाया है। आज सभी कार्यकर्ता ब्रह्मगिर महाराज को नमन कर संकल्प लेकर जाएं कि पूरी ताकत के साथ हम सभी चुनाव में हमारे पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताएंगे  और हमारे सरकार बनाएंगे।

 बैठक को सांसद व विधायक के साथ जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल,  महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तन्वे, कैलाश पाटीदार, हरीश कोटवाले सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना, राजेश  तिवारी, राजेश डोंगरे, हरीश कोटवाले, दिनेश पालीवाल, सुनील जैन, आशीष राजपूत, सुधांशु जैन, जीवन डिंडोरे,  दीना पवार, रितेश कपूर, निलेश निदाने,  विशाल तिवारी, प्रवीण पांडे, कैलाश राठौर, गोबिंद वर्मा, भानु प्रताप सिंग, मंगलेश तोमर, श्रृंगी उपाध्याय, धनवीर राजपाल, नीतीश बजाज,  दिलीप प्रजापति सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भानु प्रताप सिंह ने किया एवं आभार दिनेश पालीवाल ने माना।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

error: Content is protected !!