नम्रता मंडलोई को पीएचडी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। इंदौर-देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचित,अधिसूचना में श्रीमती नम्रता मंडलोई को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। प्रबंधन के अंतर्गत उन्होंने ए स्टडी ऑफ इंटरएक्टिव इफेक्ट ऑफ इमोशनल इंटेलिजेंस, आर्गेर्नाइजेशनल सिटीज़नशिप बिहेवियर एंड वर्क लाइफ बैलेंस ऑन आई टी प्रोफेशनल्स इन इंडिया विषय पर यह शोध आईएमएस महाविद्यालय से किया है। यह शोध उन्होंने सेज विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष डॉक्टर ऋतु जोशी तथा आईएमएस के ही प्राध्यापक डॉक्टर एनके तोतला के मार्गदर्शन में किया है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती नम्रता मंडलोई ने यह शोध कार्य दक्षिण कोरिया में रहते हुए संपन्न किया है। उनके पति पद्मेश मंडलोई सियोल में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में वरिष्ठ निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वे सुप्रसिद्ध साहित्यकार नर्मदाप्रसाद उपाध्याय की पुत्री तथा खंडवा निवासी सुप्रसिद्ध शिक्षाविद मोरेश्वर मंडलोई की पुत्रवधु हैं। छ: वर्षों के निरंतर परिश्रम से उन्होंने जमीनी स्तर पर विभिन्न कंपनियों से भारत और कोरिया में संपर्क कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में यह मौलिक कार्य किया है। उन्होंने बताया कि इस शोध कार्य के फलस्वरूप बड़ी कंपनियों में आईटी स्टाफ के प्रबंधन और उनके कौशल को उन्नत करने के क्षेत्र में एक नई प्रणाली को विकसित किया जा सकेगा।

136 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!