मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चालीहा महोत्सव के गायक उदासी बंधुओं को दी बधाई
उदासी बंधु गायन के क्षेत्र में, बालक मंडली के नाम से देश विदेश में विख्यात हैं। कटनी निवासी उदासी बंधु झूलेलाल चालीहा महोत्सव के अवसर पर प्रस्तुति के लिए राजधानी पधारे हैं। सिंधी और हिंदी में हजारों भजन कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं। उदासी बंधुओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चालीहा महोत्सव की बधाई भी दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण में अभिनव शर्मा, नीलेश मिश्रा, अनिकेत सोनी, अशोक मांडवरिया और एफ.एम. रेडियो के असलम सहित सुश्री प्रतिभा एवं नितिन भी शामिल हुए।





