अनोखा तीर, हरदा। उड़ान एकेडमी के डायरेक्टर डॉ.आदर्श भारद्वाज एवं डॉ.खुशबू भारद्वाज के मार्गदर्शन में अर्थ डे मनाया गया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. सोनाली गौर ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चो को पृथ्वी पर होने वाली गतिविधियां और पर्यावरण से संबंधित जानकारियां दी। इसके पश्चात ड्राइंग व डांस काम्पटीशन रखा गया। हर शनिवार स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। जिससे छात्रों में ज्ञान की वृद्धि हो। अंत में जनरल मैनेजर ने सभी का आभार वक्त किया।
150 Views

