रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सेवा भारती द्वारा कच्छकड़वा पाटीदार धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सेवा भारती के अध्यक्ष नटवर पटेल एवं सेवा भारती के सेवकों ने रक्तदान किया। नटवर पटेल ने सेवा भारती के चार आयाम शिक्षा, स्वास्थ, स्वावलंबन एवं सामाजिक समरसता के लिए चलाए जा रहे प्रकल्पों की जानकारी दी। रक्तदान शिविर में शासकीय चिकित्सालय हरदा के सीएमएचओ एचपी सिंग, सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष शर्मा, ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ. तुषार गुप्ता एवं ब्लड बैंक की टीम के द्वारा संपूर्ण सहयोग किया। डॉक्टर एचपी सिंग एवं डॉक्टर शर्मा ने मानव शरीर में खून की कमी के कारण और रक्तदाताओ द्वारा रक्त की पूर्ति कि विस्तार से जानकारी दी। थैलीसीमिया बीमारी एवं स्किल सेल्स बीमारी से बचाव एवं रोकथाम के बारे में बताया। सेवा भारती एवं अन्य समाजसेवी संस्थाओं से इन बीमारियों के बारे में लोगो को जागरूक करने को कहा। इस अवसर पर समाजसेवी उषा गोयल, लायंस क्लब अध्यक्ष योगेश दुबे, भुवन विक्रम पांडे, सुनील भायरे, सरगम जैन, चंद्रशेखर चन्द्रवंशी, शुभम बंसल, सोहनलाल उन्हाले, अभय अग्रवाल, दीपक सोनी, सुनील बागरे, पंकज शर्मा सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित थे।

140 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!