Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हड़ताल के कारण हटाये गये आउटसोर्स कर्मियों को पुन: कार्य पर रखने के दिये निर्देश

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्युत वितरण कम्पनियों में हड़ताल के कारण हटाये गये आउटसोर्स कार्मिकों को पुन: कार्य पर रखने के निर्देश दिये हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल्द इन्हें कार्य पर रखने की कार्यवाही की जायेगी।

गौरतलब‍है कि हड़ताल के कारण निकाले गये आउटसोर्स कार्मिकों के प्रतिनिधि-मण्डल ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट कर खेद व्यक्त किया और दोबारा ऐसा नहीं करने का भरोसा दिलाया। आउटसोर्स कार्मिकों ने ऊर्जा मंत्री श्री तोमर से भी भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply