हरदा- विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक युवा अपना नाम मतदाता सूची में आसानी से जुड़वा सकें, इसके लिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा क्यूआर कोड तैयार किया गया है। इस क्यूआर कोड स्केन करके युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी महाविद्यालयों एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिये है कि वे अपने संस्थान के परिसर में क्यूआर कोड के डिजाइन प्रदर्शित करें। उन्होने बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, हाट बाजार, शॉपिंग मॉल जैसे भीड़ भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर भी क्यूआर कोड चस्पा कराने के निर्देश दिये है ताकि अधिक से अधिक युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकें।
अब क्यूआर कोड के माध्यम से भी मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं अपना नाम

Text Size:
157 Views
What do you think?






