निर्वाचन की सफलता के लिए शुद्ध मतदाता सूची सबसे अहम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी  शिवराज सिंह वर्मा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जिला व तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स से कहा कि निर्वाचन की सफलता के लिए शुद्ध मतदाता सूची सबसे अहम है। यह कार्य बीएलओ द्वारा किया जाता है। ट्रेनर का कार्य निर्वाचन के लिए टीम तैयार करना होता है। मास्टर ट्रेनर ऐसी ट्रेनिंग दे कि निर्वाचन कार्य में लगे किसी भी अधिकारी कर्मचारी को समस्या न हों। साथ ही पिछले चुनावों में हुई गलतियों को सुधार सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वर्मा ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को एक वाटस्अप गु्रप बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि निर्वाचन संबंधी जानकारी एक-दूसरे को आसानी से सांझा कर सके। साथ ही सभी बीएलओं जो संबंधित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे और उन केन्द्रों के फोटो भी ग्रुप में शेयर करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने निर्वाचन संबंधी जो भी नया सरर्कूलर आया हैं उसे भी गु्रप में शेयर करेंगे। उन्होंनें मास्टर ट्रेनर्स से कहा कि डायरी मेंटेन करना जरूरी है। ताकि ट्रेनिंग के बाद कुछ निवार्चन संबंधी नया अपडेट आया तो लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सके।

     जनपद सभागृह में आयोजित हुए जिला व तहसील स्तरीय प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर  राजेश कानूनगो द्वारा निर्वाचन नामावली का शुद्धिकरण, प्रत्येक भाग की क्रय संख्या सहित निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में शनिवार और रविवार विशेष केम्प आयोजित होंगे। जिनमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, वोटर आईडी कार्ड में संशोधन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  भास्कर गाचले और एसडीएम  ओएन सिंह ने भी मास्टर ट्रेनर्स को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर अमित शर्मा एवं आरके शर्मा सहित जिला व तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!