Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
खरगोन

भारत स्काउट एवं गाइड्स अंतर्गत कब बुलबुल शिविर का आयोजन हुआ

2 min read

खरगोन- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार स्थानीय स्तर पर कब बुलबुल एक दिवसीय शिविर का आयोजन कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा के मार्गदर्शन एवं जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त  प्रशांत आर्य के निर्देशन में शासकीय बालक प्राथमिक आश्रम गोलपुरा सांगवी में किया गया। शिविर में 22 बुलबुल (बालिका) 32 कब  सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सेगांव जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता विजय डावर एवं संकुल प्राचार्य शासकीय एकीकृत उमावि केली के अनीश पेंढारकर के रहे। शिविर में फ्लॉक लीडर श्रीमती लता चौहान, सुश्री राज्यश्री सोनी, कब मास्टर  गजेंद्र चौहान व बलदेव पटेल द्वारा कब बुलबुल को नियम प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, बुलबुल सेरेमनी, सम्मान के तरीके, गर्जना, मोगली व तारा बुलबुल की कहानी आदि की जानकारी दी गई।

साथ ही पेंटिंग, ड्राइंग, हस्तकला प्रदर्शनी, लोकगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नमस्ते जी खेलों का आयोजन निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम पश्चात प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के रुप में प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा वितरित किण् गए। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण आयुक्त  राजेंद्र मालवीय, शासकीय अंग्रेजी आश्रम सेगांव के श्रीमती इंदिरा पटेल एवं बालक प्राथमिक आश्रम गोलपुरा के प्रवीण मंडलोई का सराहनीय योगदान रहा। अंत में जिला सहायक सचिव पुरुषोत्तम चौहान द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर शिविर का समापन किया गया।

135 Views
135 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply