7 सेकंड तक वीवीपैट की खिड़की में दिखाई देती है पर्ची

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कलेक्टर भवन में स्थापित ईडीसी केंद्र पर दिन भर चला जागरूकता अभियान

खरगोन- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के कार्य किये जाने है। मेरा मत मेरा अधिकार की तर्ज पर कलेक्टर भवन में ईडीसी (ईवीएम डेमोस्ट्रेशन सेन्टर) केंद्र स्थापित किया गया है। यहां बीयू, सीयू और वीवीपैट के माध्यम से लोगो को मतदान करने और बीप के बारे में जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को जनसुनवाई में आये आवेदकों ने बड़ी संख्या में इस केन्द्र पर मतदान करने की प्रकिृया को जाना। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी  शिवराज सिंह वर्मा ने भी दो मतदाताओं को वोटिंग का डेमोस्ट्रेशन दिया।

कलेक्टर श्री वर्मा ने जनसुनवाई में आए रूपखेड़ा के सखाराम आवेदक को ईडीसी केंद्र पर मतदान करने का डेमोस्ट्रेशन देते हुए कहा कि बोर्ड(बीयू) पर दिखाई दें रहे किसी भी चिन्ह के बटन को दबाएं। इसके बाद बीप सुनाई देगी। इसका मतलब है कि आपका मतदान हो गया और विविपेट कि खिड़की से पर्ची 7 सेकेण्ड तक दिखाई देगी। इससे जान सकते है कि आपने जिस चिन्ह पर मतदान किया। उसे ही मतदान हुआ है या नही। इसकी जानकारी भी तुरंत देख सकते है। मंगलवार को इस केन्द्र पर 151 लोगों ने मतदान केन्द्र की रिहर्ल्सल की।

113 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!