मंत्री श्री सारंग ने बहनों में वितरित किये लाड़ली बहना योजना के प्रमाण-पत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बहनों की आर्थिक स्मृद्धि का आधार बनीं मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना – मंत्री श्री सारंग

बहनों की आर्थिक स्मृद्धि का आधार बनीं लाडली बहना योजना

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की बेटियों के साथ ही मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व के दशकों में जब गरीब के घर में बेटी का जन्म होता था तो माता-पिता के चेहरे पर मायूसी दिख जाती थी। साथ ही बेटी की परवरिश, पढ़ाई और विवाह की चिंता सताने लगती थी। गरीब वर्ग की इस व्यथा को दूर करने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना के साथ ही अनेक योजनाएं प्रारंभ की। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि लाडली बहना योजना बहनों की आर्थिक स्मृद्धि का आधार बनीं है।

बहनों ने किया मंत्री श्री सारंग का स्वागत

नरेला विधानसभा के सभी 17 वार्डों में लाड़ली बहना सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मंत्री श्री सारंग के पहुँचने पर विभिन्न वर्गों की बहनों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर बहनों ने मंत्री श्री सारंग को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी एवं पुष्पगुच्छ भी भेंट किये। सभी बहनें मंत्री श्री सारंग के स्वागत के लिये बेहद उत्साहित नज़र आईं। योजना की लाभार्थी बहनों ने खाते में 1 हजार रूपये की राशि आने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया।

114 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!