Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधानसभा सत्र की तैयारियों की ली जानकारी

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का मानसून और अंतिम सत्र मंगलवार 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस विधानसभा के अंतिम सत्र में सभी मंत्रीगण पूरी तैयारी के साथ सदन में आएं। तथ्य एवं तर्कपूर्ण ढंग से प्रश्नों के उत्तर दिए जाएं। प्रश्नों के उत्तर में राज्य शासन द्वारा की गई उपलब्धियों की जानकारी भी समाहित हो। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि उत्तर ठीक ढंग से तैयार कर भेजें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में समस्त मंत्रीगण और अधिकारियों से विधान सभा सत्र की तैयारियों के बारे में चर्चा कर रहे थे। बताया गया कि तारांकित, अतारांकित प्रश्नों के जवाब भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ध्यानाकर्षण और संभावित प्रश्नों के उत्तरों की तैयारी भी पूरी रखें। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और मंत्रीगण उपस्थित थे। विभिन्न विभाग के अधिकारी वीसी से सम्मिलित हुए।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply