मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का हरदा में फ्लाप शो

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में अब तक 1,17,480 युवा पंजीकृत

 

भोपाल : प्रदेश के युवाओं को उद्योगों के साथ सर्विस सेक्टर में कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में अब तक लगभग 1 लाख 17 हज़ार 480 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया है। इस योजना में अब तक 11 हज़ार 296 प्रतिष्ठानों ने अपना पंजीयन कराया है। अब तक कुल 37 हज़ार 227 पद प्रकाशित किए गए हैं।

जिलेवार पंजीयन

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजनाओं में आगर मालवा ज़िले में अब तक 910 अभ्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया है, सागर में 5805, रीवा में 5681, सतना में 5264, जबलपुर में 4624, भोपाल में 4181, दमोह में 4027, विदिशा में 3644, ग्वालियर में 3564, छत्तरपुर में 3267, सीहोर में 3260, नरसिंहपुर में 3025, राजगढ़ में 2947, मन्दसौर में 2800, छिन्दवाड़ा में 2711, शिवपुरी में 2689, उज्जैन में 2607, बालाघाट में 2567, कटनी में 2509, गुना में 2487, रायसेन में 2448, सिवनी में 2365, मुरैना में 2356, इंदौर में 2277, सीधी में 2154, शहडोल में 2014, भिंड में 2012, टीकमगढ़ में 1981, नर्मदापुरम में 1970, बैतूल में 1909, अशोकनगर में 1870, शाजापुर में 1839, पन्ना में 1825, रतलाम में 1799, देवास में 1793, खरगोन में 1713, मण्डला में 1705, सिंगरौली में 1690, धार में 1597, खंडवा में 1490, अनूपपुर में 1284, उमरिया में 1085 नीमच में 1069, डिंडोरी में 1053, दतिया में 1050, बड़वानी में 811, श्योपुर में 784, निवाड़ी में 694, हरदा में 692, झाबुआ में 632, बुरहानपुर में 557 और अलीराजपुर में 393 अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में अपना पंजीयन कराया है।

Views Today: 2

Total Views: 158

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!