नपा ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली, मतदान करने का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन – नगर पालिका सीएमओ श्री एमआर निगवाल के निर्देशानुसार एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते के मार्गदर्शन में   शहर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर पालिका टाउन हॉल से प्रारंभ होकर कृष्णा टॉकीज होते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहाराधावल्लभ मार्केट चौराहाजवाहर मार्ग से होते हुए नगर पालिका टाउन हॉल में आकर रैली समापन किया गया।

नपा टीम ने मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं रैली में नारों के माध्यम से मतदाताओं को अपने मतदान का महत्व बताया गया। साथ ही मतदाता हस्ताक्षर पटल पर हस्ताक्षर कर मतदान के लिए संकल्प लिया गया। रैली में नपा अधिकारी कर्मचारी एवं आईईसी उपस्थित रहे।

Views Today: 4

Total Views: 104

Leave a Reply

error: Content is protected !!