आदिवासी पर हुवे कृत्य से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को अपना पद छोड़ देना चाहिए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- विगत दिनो सीधी में भाजपा विधायक के साथी द्वारा आदिवासी युवक पर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। उपरोक्त घटना को लेकर  शहर कांग्रेस एवं आदिवासी कांग्रेस द्वारा पुर्व मंत्री, विधायक सज्जन सिंह वर्मा की उपस्थिति, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष निलेश वर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल के डिप्टी कलेक्टर आनंद मालवीय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सीधी में आदिवासी के साथ हुई घटना से आदिवासी समाज तो आक्रोशित है। प्रदेश के समस्त समाज का भी सिर नीचा हुआ है। उक्त कृत्य की फास्ट ट्रैक अदालत के माध्यम से कार्यवाही कर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

पूर्व मंत्री, विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सीधी में जो घटना हुई है उसका तो नाम लेने में भी मुझे शर्म आती है। ऐसी शर्मनाक घटना से प्रदेश का सिर नीचा हुआ है। देश की राष्ट्रपति एवं प्रदेश के राज्यपाल आदिवासी हैं, जिस देश और प्रदेश में आदिवासियों के साथ इस तरह की घटना घट रही हो तो उन्होंने अपनी कुर्सियों को छोड़ देना चाहिए और अपने पदों से त्यागपत्र दे देना चाहिए।  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजानी ने कहा कि जो घटना घटी है उससे पूरा प्रदेश क्षुब्ध है। संदर्भ में अगर और आंदोलन करना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेग। वाचन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष निलेश वर्मा ने माना।

Views Today: 2

Total Views: 130

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!