Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
देवास

बंद स्ट्रीट लाईट, साफ-सफाई अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

देवास- शहर के वार्डो में बंद स्ट्रीट लाईट, साफ-सफाई का आभाव एवं अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेसी पार्षद एवं उनके प्रतिनिधि नगर निगम गेट पर हाथ में लालटेन लेकर पहुंचे और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों ने अपने शरीर पर मेरी मर्जी स्टीकर लिख रखा था। कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन और भाजपा के जनप्रतिनिधियो पर खुद की मर्जी चलाने का आरोप भी लगाते हुए निगम आयुक्त, महापौर एवं सभापति के नाम वार्ड 11 पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार के नेतृत्व में आवेदन सौंपा। ज्ञापन का वाचन पं. दीपेश कानूनगो ने किया। पवार बताया कि शहर में अधिकांश जगहों पर स्ट्रीट लाईट बंद पड़ी है। जिससे आमजनो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शहर में जगह-जगह सडक़ों पर बड़े-बड़े गड्डे हो रहे है, जिससे सडक़ो पर पानी भरा रहता है। और दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। कई वार्डो में स्ट्रीट लाईट चालु होने के बाद भी बंद है। शहर में स्वच्छता अभियान को देखते हुए साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है।

वार्डो मे पर्याप्त सफाई कर्मचारी नही है। बारिश के चलते वार्डो में पानी से गड्डे भरे हुए है, जिसमे चुरी-मुरम नही डाली जा रही और जिन ठेकेदारो के छोटे टेण्डर निकले है। वह अपना काम नही कर रहे है। जिन बड़े ठेकेदारों के काम हो गये है, उनका भुगतान कहा से हो रहा है। वार्डो मे काम नही हो रहे है और ठेकेदारो के भुगतान कर दिये गये है, जब निगम के पास छोटे-मोटे काम करने के लिए राशि नही है, तो उन ठेकेदारो के भुगतान कहा से हो रहे है। पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि वार्ड की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए, जिससे आमजन मूलभूत सुविधाओं से वंचित न हो। इस दौरान प्रतीक शास्त्री, पार्षद साथी अनुपम टोप्पो, प्यारे मिया पठान, राजेश दाँगी, आबिद ख़ान, वसीम हुसैन, डॉ. श्याम पटेल, दुष्यंत पांचाल, रितेश विजयवर्गीय, सुनील सोलंकी कप्तान, जितेंद्र मालवीय, लोकेश गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply