वन महोत्सव 2023 का आयोजन
मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में वनों के संवहनीय विकास के साथ वनवासियों को वनोपज पर आधारित रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसके लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं।
मंत्री डॉ. शाह ने इस हरियाली महोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वन विकास की योजनाओं में सक्रिय भागीदारी दें। पौध-रोपण के लिए पौधे निकटतम वनरोपणी से प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. शाह ने पंचायत, शैक्षणिक और स्वंयसेवी संगठनों से वन महोत्सव 2023 को सफल बनाने में महात्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कहा है।






