Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ चेंपियनशिप जीतने पर दी बधाई

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चेंपियनशिप (सैफ) का फाइनल मैच जीत कर भारतीय फुटबॉल टीम को नौवीं बार स्वर्ण कप प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि “फुटबॉल टीम की शानदार और ऐतिहासिक विजय से हर भारतवासी गौरवान्वित है”। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और दुनिया के खेल प्रेमियों का दिल जीतते रहें।

उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु में मंगलवार को भारत और कुवैत के बीच खेले गए सैफ चेंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूट आउट में भारत ने कुवैत पर 5-4 से विजय प्राप्त कर चेंपियनशिप पर अपना कब्जा बनाए रखा है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply