Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

भारत निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधि-मंडल करेगा विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा

1 min read
Text Size:

भोपाल- भारत निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधि-मंडल द्वारा 3 से 5 जुलाई तक कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेन्शन सेन्टर में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त  धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन -2023 की तैयारी की समीक्षा करेगा। पहली बैठक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश  अनुपम राजन और पुलिस अधिकारियों के साथ होगी। इसके बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकें होगी।

प्रतिनिधि मण्डल की 3 जुलाई को इंदौर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग और 4 जुलाई को ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग अंतर्गत आने वाले जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक होगी। 5 जुलाई को एनफोर्समेंट एजेंसी, आयकर एवं आबकारी विभाग, स्टेट जीएसटी, आरपीएफ, सीआईएसएफ, वाणिज्य कर विभाग सहित अन्य एनफोर्समेंट एजेंसी के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक होगी।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply