Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने की नियत से की मारपीट, पुलिस दर्ज नही कर रही रिपोर्ट

2 min read
Text Size:

देवास- कृषि भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों द्वारा मारपीट करने एवं स्थानीय पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करते हुए कब्जाधारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जिले के ग्राम चापलाखेड़ी निवासी विक्रम, मुकेश पिता मनपाल जाटव ने   पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी से मुलाकात कर आवेदन सौंपा।
शिकायत में बताया कि विक्रम और मुकेश ने बताया कि हमारी भूमि ग्राम चापलाखेडी तह. व जिला देवास में स्थित है। उक्त भूमि पर हमारा परिवार कृषि कर पालन पोषण करता आ रहा है, जिससे हमारा जीवन यापन होता है। भूमि के संबंध में न्यायालय में केस भी चल रहा है। उस दौरान ही ग्राम खापरा तहसील तराना निवासी राजेश बडाल, नारायण बडाल व उनके परिवार के 8 से 10 सदस्या हमारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि कब्जाधारियों को विजयागंज मण्डी पुलिस द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

  2023 को दोपहर 1 बजे मैं व मेरे परिवार की महिलाएं खेत पर कार्य कर रहे थे। तभी राजेश और नारायण अपने 8-10 साथी के साथ ट्रेक्टर व हथियार लेकर हमारे खेत पर आये व अवैध कब्जा करने की कोशिश की, हमारे द्वारा मना करने पर हमारे साथ हाथापाई व मारपीट करते हुए महिलाओं पर पत्थर फेंके। हमे गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी। उक्त घटना की रिपोर्ट लिखाने जब हम विजयागंज मण्डी थाना पहुंंचे तो थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज नही की। हम पर अवैध रूप से दबाव बनाया जा रहा है। हमारे द्वारा की गयी शिकायत खत्म करने हेतु हमे डराया धमकाया जा रहा है। पूर्व मे भी इस प्रकार की घटना हमारे साथ घट चुकी है। घटना के उपरांत पुलिस विजयागंज मण्डी ने हमारी रिपोर्ट नही लिखी एवं हमारे घर पर दो महिला पुलिस व अन्य पुलिस वाले को भेजकर हमारे घर मे मोबाईल ढुंढवा रही थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपियों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मांग की है कि हमारी जमीन पर कब्जा करने की नियत  मारपीट करने वाले लोगों पर उचित कार्यावाही संबंधित थाने के अधिकारियों को रिपोर्ट दर्ज किए जाने के आदेश प्रदान करे। साथ ही हमारे साथ कभी भी घटना घट सकती है, इसलिए हमारी जानमाल की रक्षा की जाए।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply