हवन, सत्संग एवं भण्डारा कल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- गुरूपूर्णिमा पर्व प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आदित्य परिवार द्वारा पारम्परिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 3 जुलाई, सोमवार को श्री आदित्य हवन, सत्संग एवं भण्डारा उज्जैन रोड स्थित अमर मोहिनी गार्डन में होगा। आदित्य परिवार के संरक्षक विक्रम गुरूजी के सानिध्य एवं पं. भास्कर उज्जैन के आचार्यात्व में कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। गुरूजी ने बताया कि रोग मुक्त, नशामुक्त, जीवन व सुख-समृद्धि की कामना के साथ हवन में आहुतियां डाली जाएगी। आयोजन का यह 24वां वर्ष है। आदित्य परिवार के सत्येन्द्र जोशी, अम्बाराम पांचाल, ओम चौधरी, चंद्रकांत कोठारी, सुरेश उपाध्याय, राकेश आचार्य, रजत परमार, दीपक सोलंकी आदि ने नगर के समस्त श्रद्धालुजनो से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

135 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!