देवास- सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ण आश्रम पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा पर्व विविध धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। सत्येन्द्र कुमार झा एवं सीमा दीदी ने बताया कि गुरू पूर्णिमा महापर्व के उपलक्ष्य में पुष्प कुंज कालोनी स्थित सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ण आश्रम में 2 जुलाई को प्रात: 7.30 बजे अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहूति 3 जुलाई को प्रातः: 8 बजे होगी। तत्पश्चात हवन एवं पं. कुमरकांत शास्त्री की भक्तजन गुरू पूजा कर आशीर्वाद लेंगे। दोपहर 12.30 बजे भंडारा (महाप्रसादी) कार्यक्रम शुरू होगा। भक्तजनों से अखण्ड रामायण, गुरु पूजन कर भोजन प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।
अखण्ड रामायण पाठ, गुरू पूजा एवं भण्डारा प्रसादी के साथ मनेगा गुरु पूर्णिमा पर्व

Text Size:
84 Views
What do you think?






