Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

संभागायुक्त की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा नियंत्रण परामर्श समिति एवं संभागीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

2 min read
Text Size:

देवास- संभागायुक्त  संदीप यादव की अध्यक्षता में बाढ आपदा नियंत्रण परामर्श समिति एवं संभागीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक वीसी के माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में आईजी संतोष कुमार सिंह भी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता उज्जैन में शामिल हुए तथा देवास एनआईसी कक्ष से एसपी  संपत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, डीएफओ प्रदीप मिश्रा, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, कमाण्डेंट होमगार्ड डॉ. मधु राजेश तिवारी, डीएसपी ट्रेफीक  किरण शर्मा, आरटीओ जया वसावा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त संदीप यादव ने बाढ आपदा नियंत्रण परामर्श समिति की बैठक में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि जिले में बाढ आपदा नियंत्रण कंट्रोल रूम पंचायत, तहसील, अनुभाग, जल संसाधन, लोक निर्माण, होमगार्ड और पुलिस मुख्?यालय पर 24 घंटे 7 दिन के लिए स्थापित किये गये है। जिले में जिन बस्तियों में पानी भर जाता है, ऐसी बस्तियों का चिन्हांकन किया गया है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि धार्मिक स्थल एवं मेले आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाए की गई है। जिले में नेमावर और धाराजी में बाढ से बचाव के लिए रबर बोट, लाईफ जेकेट सहित अन्य बाढ़ बचाओं समग्री की व्यवस्था की गई है। जिले में पुलिस और होमगार्ड द्वारा बाढ़ नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई है। जिले में बाढ़ का पानी पुल/पुलिया पर होने पर आवागमन को रोकने के निर्देश दिये गये है।
संभागायुक्त ने संभागीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में पूर्व में आयोजित बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। जिलो में आयोजित सडक़ सुरक्षा बैठक की जानकारी ली। नवीन शैक्षणिक सत्र वर्ष 2023-24 प्रारम्भ होने से स्कूली/कॉलेज वाहनों का माननीय उच्चतम न्यायालय एवं मप्र शासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर जांच करें। हेवी वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की आंखों की जांच करें। ड्राइवरों का लाइसेंस और चरित्र का रिकॉर्ड चेक करें।
संभागायुक्त ने कहा कि वर्षा काल में जिला अंतर्गत दुर्घटना संभावित पुल/पुलियाओं/स्लेब का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही करें। सडक़ दुर्घटनाओं की रोक थाम के लिए ग्रामीण/शहरी क्षत्रों में खराब हुई सडक़ो के मरम्मत एवं दुरूस्त करें। शिक्षको को सडक सुरक्षा जागरूकता संबंधित प्रशिक्षण दे। शिक्षक स्कूली बच्चों को सडक सुरक्षा के संबंध में जागरूक भी करें।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply