Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

टमाटर की माला पहनाकर किया महंगाई का अनोखा विरोध

2 min read
Text Size:

देवास। स्थानीय भोपाल चौराहा पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में बढ़ते सब्जियों के दाम के विरोध में चलते राहगीरों को टमाटर के हार पहना कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि देशभर में इस वक्त महंगाई ने जनता का हाल बेहाल कर रखा है। मंडी में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी के जीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। बता दें इस वक्त बाजार में सब्जियां 80 से 100 रुपए किलो बिक रहीं है। बता दें सब्जियों के दाम इसलिए बढ़े हुए है क्योंकि इस समय सब्जियों की सप्लाई मार्केट में कम होने के चलते दाम बढ़े हुए है।बीते दिनों हुई भारी बारिश से सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. लगभग सब्जियां 100 रूपये प्रति किलो चल रही है. जिसमें  टमाटर, अदरक, धनिया के भाव में भारी उछाल आया है।एक तरफ सरकार अपनी नौ साल की उपलब्धियां गिना रही है मगर महंगाई से आम आदमी का दम घुट रहा है। कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया कि महंगाई कम नहीं हुई तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर पार्षद अनुपम टोप्पो, विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा, हर्षप्रताप सिंह गौड़ , नकुल पटेल, श्रीकांत चौहान, वीरेंद्र पटेल, नवीन तंवर, नरेश बैरागी, अभिषेक चौहान, पृथ्वीराज पटलावदा,  कुलपति ठाकुर, अंकित बैस, साधना प्रजापत,  आशीष सेंधव, संजू दरबार, राहुल बैस, उदय बैस, अरुण बराया, प्रदीप यादव, सोहन मंडलोई , रोहित मालवीय,अभिषेक चौहान, विशाल सोलंकी छोटू जेतपुरा ,आशीष  सोलंकी , प्रत्यूष झंगराला, अजय मालवीय, अजय राठौर, कृपाल सेंधव, बलराम पटेल, राहुल सेंधव, प्रदीप गौड़, अमन पाटीदार, रोहित डांगी, शुभम जलोदिया, आदि उपस्थित थे। जानकारी जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने दी।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply