Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

स्व. श्री मेहरबान सिंह रावत अद्भुत एवं जुझारू नेता थे

3 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मांगरोल पहुँच कर स्व. श्री रावत की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने 66.47 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. रावत अद्भुत एवं जुझारू नेता थे। वे विधायक के पहले पंच, सरपंच और मीणा समाज के अध्यक्ष भी रहे। वे जीते और चलते-फिरते थे तो सबलगढ़ के विकास के लिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के जो कार्य उनके रहते हुए नहीं हुए थे, वे कार्य शिवराज सिंह चौहान करेगा। उन्होंने ग्राम मांगरौल के हायर सेकेण्डरी स्कूल का नाम मेहरवान सिंह रावत के नाम पर करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सबलगढ़ में मुख्यमंत्री राइज स्कूल का भूमि-पूजन किया है। स्कूल गरीब, किसानों के बेटा-बेटियों के लिये वरदान साबित होगा। स्कूल में बड़े से बड़े प्रायवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा दी जायेगी। स्कूल की शिक्षा से किसान और गरीबों के बेटा-बेटियां वैज्ञानिक, चिकित्सक, इंजीनियर एवं उच्च पदों पर पहुँच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में बहनों की उपस्थिति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटियां ही दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती है। उनके कल्याण के लिये लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना शुरू की है। हम बहनों के खातों में 1000 रूपये डालकर उन्हें सशक्त कर रहे हैं। बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रदेश में 1 लाख पदों पर भर्ती की जा रही है।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि स्व. श्री रावत निष्ठावान कार्यकर्ता थे। हम सभी को उनके समर्पण, निष्ठा से सीख लेना चाहिये। आज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 40 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल, 65 करोड़ रूपये की लागत से सेमई से विजयपुर सड़क का भूमि-पूजन और आज ही विजयपुर में चेंटीखेड़ा डैम का भूमि-पूजन किया है। डैम से रामपुर की सिंचाई एवं पेयजल की समस्या खत्म होगी।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज हम स्व. श्री रावत को याद कर रहे है। उन्होंने अपने जीवन काल में एक अमिट छाप जनता जनार्दन के बीच छोड़ी थी। सिंधिया परिवार के साथ सबलगढ़ का खून का रिश्ता रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान, केन्द्रीय मंत्री द्वय श्री तोमर एवं श्री सिंधिया ने 31 जुलाई से 8 अगस्त तक मंडी प्रांगण सबलगढ़ में होने वाले श्री रूद्र महायज्ञ का भूमि-पूजन किया। अतिथियों ने स्व. श्री रावत की धर्मपत्नि श्रीमती रेखा रावत का शॉल, श्रीफल से सम्मान किया। पुत्रवधु श्रीमती सरला रावत ने अतिथियों को स्व. रावत का चित्र भेंट किया।

विधायक सर्वश्री सूवेदार सिंह रजौधा और कमलेश जाटव, एमपी एग्रो के अध्यक्ष ऐदल सिंह कंषाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज डंडोतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

306 Views
What do you think?

Leave a Reply