Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

श्रमिकों ने लिया नशा न करने का संकल्प, अपने पास रखी नशा सामग्री फेंकी

2 min read
Text Size:

देवास- संस्था एडवांस इनफॉर्मेशन मेनेजमेंट सोसायटी द्वारा तलाटी कंपनी में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कंपनी श्रमिको को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए नशा न करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी को गुटका, तम्बाकू, सिगरेट व शराब से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारियां दी। श्रमिकों को बताया कि सभी आज से शराब, गुटका तम्बाकू, पाउच, सिगरेट का सेवन छोड़ दें तो पैसा भी बचा सकते हैं। उन पैसो से हम अपने परिवार वालों का अच्छे से पालन पोषण कर अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य में लगा सकते हैं।

मनुष्य को एक बार किसी भी नशीली चीज की लत पड़ जाती है तो वह आसानी से नही छूटती है। नशे की आदत मनुष्य को दिमागी व मानसिक रूप से कमजोर कर देती। साथ ही मनुष्य नशे के सेवन से कई बीमारियों से घिर जाता हैं। कंपनी वर्करों ने नशीली चीजो को सेवन छोड़ते हुए अपने पास रखा गुटका, तम्बाकू, पाउच, सिगरेट सभी को फेंकते हुए नशीली चीजों का सेवन ना करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कंपनी ऑनर नितिन शर्मा, संस्था के सदस्य सय्यद तस्कीन अली, मुकेश राठौर, इम्तियाज, माजिद, फिरोज, दिनेश सुफियान सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply