जिलेभर में अवैध नशे का कारोबार संचालित, प्रशासन हॉल में करता रहा नशा मुक्ति दिवस पर ढिंढोरा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

शेखर कौशल देवास। अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत 26 जून सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से मल्हार स्मृति मंदिर देवास में कार्यशाला आयोजित की गई। इधर कार्यशाला में जिले के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बिना जनप्रतिनिधियों को बुलाए नशामुक्ति की शपथ ली, नशा मुक्ति के लिए हस्ताक्षर किए गए। उधर जिले भर में अवैध नशे का कारोबार अपने पूरे शबाब पर संचालित हो रहा है। देवास जिला प्रदेश में नशे की एक बड़ी मंडी के रूप में पहचाना जाने लगा है। ऐसा कोई नशा नहीं जो देवास में सहजता से ना बिक रहा हो। लोग कहते हैं सफेद पोश राजनेताओं के संरक्षण में चरस, गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर, एमडी, मादक पदार्थ शहर में गली गली बिक रहा है। शराब की तो जैसे हर पंद्रह बिस घर छोड़कर अवैध उप कलालीयां चल रही है। लेकिन जिले के प्रमुख अधिकारी मात्र नशा मुक्ति अभियान के नाम पर सिर्फ कार्यशाला आयोजित कर खानापूर्ति कर रहे हैं।
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जिले में आकर पुलिस अधीक्षक से कहते हैं डंडा उठाओ-डंडा चलाओ अवैध कारोबार बंद करवाओ, तो वही देवास के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशासन को चेतावनी हुए देवास में संचालित हो रहे अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। इतना ही नहीं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और पूर्व पार्षद प्रदीप चौधरी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्टर डालते हुए देवास विधायक पर कई सवाल खड़े किए हैं। लेकिन जिले के पांचो विधायक इस विषय पर मौन साधे बैठे हैं। आखिर ऐसा क्या कारण है कि एक भी विधायक जिले में संचालित हो रहे हैं अवैध कारोबार और नशे के खिलाफ कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। देवास में हाल यह है कि जीन अवैध शराब के अड्डों से आबकारी पुलिस बड़ी मात्रा में शराब जब्त करती है उसे कुछ देर बाद ही वापस शराब छोड़ कर आना पड़ता है। एक नये अधिकारी बड़ी मात्रा में शराब जप्त कर उसे पुलिस की गाड़ी में रखवा लेता है और तुरंत फोन आने के बाद वापस शराब छोड़ नीचे मुंह कर चले जाना पड़ता है। ऐसे अड्डों के आसपास रहने वाले मोहल्ले के लोग बताते हैं कि अवैध कारोबार करने वाला सीना ठोक कर विधायक के आशीर्वाद से अवैध अड्डा संचालित करना बताता है।
तो ऐसा कौन सा विधायक है जो देवास में अपना गिरोह संचालित कर आने वाली नस्ल (पीढ़ी) को नशे के गर्त में धकेल कर अपने खजाने भर रहा है। आखिर पैसा कमाने का उस पर ऐसा कौन सा जुनून सवार हो गया है कि वह यह तक भूल चुका है कि अगर क्षेत्र कि परेशान जनता ने मन बना लिया तो उसका आने वाला भविष्य कैसा होगा। लोकतंत्र मे आम लोगों ने जिन्हें सिर आंखों पर बिठाकर आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। उसी आम जनता ने अगर ठान लिया तो मध्य प्रदेश के गुना में जो चौका देने वाले नतीजे सामने आए थे। कहीं वैसा ही उलटफेर यहां भी ना हो जाए।

Views Today: 2

Total Views: 284

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!