Skip to content
Monday, 12 October 2026
देवास

लीड केपी कॉलेज में साइंस विषय जल्द प्रारंभ करे- एनएसयूआई

2 min read
Text Size:

देवाद:- आज स्थानीय लीड केपी कॉलेज देवास में पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रतनसिंह अनारे को आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के नाम ज्ञापन दिया। छात्र नेता विनोद राठौर पोलाय ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने लीड केपी कॉलेज में साइंस संबंधित विषय इसी सत्र से प्रारंभ करने की मांग को लेकर हम एनएसयूआई के कार्यकर्ता महाविद्यालय के प्राचार्य सर से मिले और ज्ञापन के द्वारा मांग की केपी कॉलेज से साइंस कॉलेज अलग हो गया है और साइंस कॉलेज यहां से 10 से 12 किलोमीटर दूर चले गया है। जिससे कि बच्चों को आने जाने में बहुत ही परेशानी हो रही है नियम यह कहता है कि जिले का लीड कॉलेज सभी कोर्स संचालित कर सकता है लेकिन हमारे यहां पर साइंस के नाम से कोई कोर्स संचालित नहीं हो रहा है अगर लीड कॉलेज में ही साइंस नहीं रहेगा तो बच्चा मजबूरन पढ़ने के लिए प्राइवेट कॉलेज में जाएगा प्राइवेट कॉलेज को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है। यह सरासर दिख रहा है कि सरकार द्वारा प्राइवेट कालेज को लाभ पहुंचाने के लिए देवास नगर से 10 से 15 किलोमीटर दूर कालेज खोला गया है। देवास के स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासन द्वारा प्राइवेट कालेजों से मिलीभगत होने की वजह से कॉलेज इतनी दूर पहुंचाया है और ना ही केपी कॉलेज में साइंस लाने दे रहे हैं हमने विगत 6 महीने पूर्व आपको ज्ञापन दिया था की साइंस कॉलेज लीड कॉलेज में लाया जाए हमारे द्वारा लगातार आंदोलन किए गए और कलेक्टर द्वारा आश्वासन दिया गया कि आपके लीड कॉलेज में साइंस संचालित होगा। अभी तक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया और ना ही लीड कॉलेज में साइंस चालू किया गया। इस सत्र में लीड कॉलेज में साइंस नहीं आता है तो हमारे द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी कालेज प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर श्रीकांत चौहान, नवीन तंवर, सोहन मण्डलोई, अभिषेक चौहान, विशाल सोलंकी, अजय मालवीय, छोटू जेतपुरा, रोहित चौहान, आशीष सोलंकी, प्रत्युष  झंगराला, अजय मालवीय, रोहित सोलंकी, शैलेंद्र गुर्जर, अमन गोयल आदि उपस्थित थे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply