प्रेस्टीज फीड ने किया पौधारोपण, स्वयं के टैंकर से की पानी की व्यवस्था

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- पर्यावरण पखवाड़ा शहर में 6 से 20 जून तक मनाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह अनेक स्थानों पर छायादार पौधो का रोपण किया जा रहा है। जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता की सक्रियता से माताजी की टेकरी एवं शंकरगढ़ पहाड़ी पर पर्यावरण संरक्षण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से और शहर को हरा भरा रखने का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र देवास के प्रेस्टीज फीड सोया ग्रुप द्वारा विगत दिनों शंकरगढ़ पहाड़ी पर तीन हजार से अधिक पौधो का रोपण किया।

साथ ही प्रतिदिन संस्थान द्वारा टैंकर के माध्यम से भीषण गर्मी में पानी पिलाया जा रहा है। जब तक बारिश शुरू नही होती है तब तक पानी की व्यवस्था कम्पनी द्वारा जारी रहेगी। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने दी।

136 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!