भारतीय बौद्ध महासभा की जिला कार्यकारिणी गठित, प्रहलाद दामोदर बने अध्यक्ष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा देवास जिले का गठन किया गया। राष्ट्रीय संरक्षक महाउपासिका मीरा ताई आंबेडकर, राष्ट्रीय ट्रस्टीज डॉ. हरिष रावलिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबोधी पाटील, राष्ट्रीय कार्यध्यक्ष एवं समता सैनिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. डा. भीमराव यशवंतराव आंबेडकर ने जिला देवास की कार्यकारिणी के गठन हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं केन्द्रीय शिक्षक बी.सी.शहारे भोपाल ने की। अतिथि संस्था प्रमुख उत्तमराव प्रधान प्रदेश महामंत्री, शांताराम वाघ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रचार एवं पर्यटन विभाग, पंकज उके प्रदेश संघटक, शशीकांत वानखेड़े प्रदेश सदस्य, सुरेश वानखेड़े मीडिया प्रभारी एवं स्थानीय उपासक उपस्थित थे।

सर्वप्रथम आदर्शों को वंदन कर त्रिशरण पंचशील ग्रहण किया। तत्पश्चात संस्था के प्रांतीय पदाधिकारियों ने भारतीय बौद्ध महासभा के उद्देश्य और उसकी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। जिसके बाद चयन प्रक्रिया हुई। संस्था में कार्य करने के इच्छुक 56 लोगों द्वारा काम करने के सहमति पत्र भरे गए, जिनमें से 21लोगों की कार्यकारिणी बनाई गई। संस्था अध्यक्ष प्रहलाद दामोदर, कोषाध्यक्ष राजकुमार सिरसाट, महामंत्री संगीता तायड़े, उपाध्यक्ष संस्कार विभाग लंकेश गजभिए, उपाध्यक्ष महिला विभाग प्रमिला पाटील, सुनंदा सिरसठ, उपाध्यक्ष संरंक्षण विभाग हरिभाऊ मोरे, अनिल शिंदे, उपाध्यक्ष प्रचार एवं पर्यटन विभाग रामचंद्र सुबेदार, सचिव संस्कार विभाग राहुल गेडाम, मधुकर राऊत, सचिव महिला विभाग राधाबाई वानखेड़े लताबाई मोरे, सचिव संरक्षण विभाग अमर रायबोले, बाजीराव पाटोले, सचिव प्रचार एवं पर्यटन विभाग विक्की मालवीय, श्रद्धा शिंदे, संघठक वासुदेव तायड़े, सुरेश वैद्य, मिलींद खंडारे, रामचंद्र चौकिकर, कार्यालयीन सचिव आशा गजभिए, लेखा परिक्षक गणेश महादेव मडामे को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत कर बधाई दी। तत्पश्चात संस्था का कार्य समर्पित भाव से करते हुए सभी को लेकर चलने की हिदायत दी। अंत में सरणतय लेकर बैठक सम्पन्न हुई।

279 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!