जयस की जिला कार्यकारिणी गठित, बछानिया बने जिलाध्यक्ष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- जयस संरक्षक मंडल एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं की सर्वसहमति से देवास जिले में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला संरक्षक मंडल की ओर से बताया गया कि जल्द ही सभी तहसीलों में कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। देवास जिले में संरक्षक मंडल की महत्वपूर्ण निर्णायक भूमिका रहेगी, जिनका निर्णय ही सर्वमान्य होगा।  जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह बछानिया ने कहा कि हम सब मिलकर जिले में आदिवासी समाज के सक्रिय युवाओं को तहसील स्तर पर जवाबदारी सौंपेंगे।

जो सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर समाज को जागरूक करने का कार्य करेंगे एवं आदिवासी समाज के आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान पर काम करेंगे। साथ ही आदिवासी समाज के साथ कही भी शोषण, अन्याय, अत्याचार होगा तो उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। कार्यकारिणी में संरक्षक रंजीत भिलाला, दयाराम ठाकुर, संगठन महामंत्री बेरसिंह डावर, अनिता अलावा, ओमप्रकाश चौहान, अध्यक्ष हिम्मत सिंह बछानिया (संपादक), कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश बामनिया, प्रवक्ता अमरसिंह चौहान, रानू डावर, उपाध्यक्ष मोहनसिंह जामले, ज्ञानसिंह अजनारे, कोषाध्यक्ष राकेश आचार्य, गोविंद बामनिया, महासचिव प्रीतम बामनिया, करण नागवेल, मोहन भल्लावी, नंन्द किशोर मुजाल्दे, जितेंद्र भुसारिया, गोपाल ईवने,   मीडिया प्रभारी जितेंद्र सोलंकी, धर्मेन्द्र आस्के, रवि मुजाल्दे, मनी मोर्य, सचिव राम सिसोदिया, भुरू कन्नौज, विकास बामनिया, महेश बामनिया, मेहरा जाधव, जितेंद्र आस्के, अर्जुन सोलंकी, अनार सिंह चौहान, रोशन चौहान, गिरधारी गंगराड़े, नरसिम्हा मौर्य, सदस्य राजू काजले, प्रदीप चौहान, मंगल बघेल, राजेन्द्र पंवार, हुकुम सिंह मकवाना, प्रदीप मुजाल्दे, कमल डोडवे, राहुल डावर, भारत पटेल, सुखदेव रावत, दिनेश मुजाल्दे को नियुक्त किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 396

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!