Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

ग्रीन बेल्ट की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर संचालित होटल को जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा जेसीबी से तोडा

1 min read
Text Size:

देवास- रसुलपुर बायपास चौराहा स्थित सरकारी ग्रीन बेल्ट की भूमि पर अवैध रूप बनी होटल (ढाबा) को पोकलेण्ड व जेसीबी मशीन से जिला एवं निगम प्रशासन के द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से तोडा गया। उल्लेखनिय है कि ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बिना परमीशन, जिसमे ना तो नगर निगम से कोई परमिशन ली गई ना ही टाउन प्लानिग से कोई स्वीकृति ली गई है पूर्णत: अवैध रूप से होटल ढाबा का पक्का निर्माण कर होटल की जा रही थी।

प्रिंस पेलेस को जिला एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा जेसीबी से तोडा जाकर ग्रीन बेल्ट की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा रसुलपुर बायपास स्थित ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप से होटल का संचालन किया जा रहा था जिसे जिला एवं निगम प्रशासन की टीम द्वारा तोडा जाकर ग्रीन बेल्ट की भूमि को अत्रिकमण मुक्त किया गया तथा अन्य लोगो के भी दस्तावेजो की जांच की जा रही है। कार्यवाही मे एसडीएम प्रदीप सोनी, तहसीलदार सपना शर्मा, औद्योगिक थाना प्रभारी सहित निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया एवं निगम व पुलिस प्रशासन की टीम साथ रही।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply