नारी सम्मान योजना में 450 महिलाओं के फार्म भरे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हंडिया। जिला कांग्रेस महामंत्री सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में निरंतर कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के फार्म भराए जा रहे है। जिससे महिलाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। जहां 1500 रुपए महीना दिया जाएगा। वहीं गैस सिलेंडर के दाम भी 500 रुपए कर दिए जाएंगे। बिजली बिलों में भी राहत मिलेगी। सिद्धांत तिवारी एवं उनकी टीम गांव गांव, घर-घर जा कर नारी सम्मान योजना के फार्म भरवा रहे है। इसी कड़ी आज उन्होंने ग्राम पंचायत सल्याखेड़ी के ग्राम रामपुरा, जोगा एवं सल्याखेड़ी में लगभग 450 महिलाओं के पंजीयन किया। सिद्धांत तिवारी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर कमलनाथ द्वारा दिए जाने वाली पांच मुख्य सौगातो के बारे में भी बता रहे है। जिसमे हर महिला को प्रति माह 1500 रुपए, 100 यूनिट बिजली माफ 200 रुपए हाफ, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, किसानों का कर्ज माफ और पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!