Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

संत शिरोमणि कबीर दास की 625वीं जयंती …. कबीर साहित्य आज भी समाज के लिए प्रासंगिक : राज्यपाल

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में रविवार को संत शिरोमणि कबीर दास की 625 वी जयंती के मौके पर आयोजित ‘कबीर प्रकटोत्सव’ कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पहले भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने श्री गहलोद का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं सर्किट हाउस में श्री गहलोद से मेल-मुलाकात भी की। यहां से राज्यपाल श्री गहलोद प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां विधि-विधान से कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि संत कबीरदास की शिक्षाएं हमेशा से ही प्रासंगिक रही हैं, और आगे भी रहेंगी। उन्होंने कबीरदास के लिखित दोहे एवं अन्य रचनाएं जो पिछले 600 साल से अधिक समय से देशवासियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। श्री गहलोद ने कहा कि कबीर दास निर्गुण धारा के कवि थे, उन्होंने सामाजिक कुरीतियों और कुप्रथाओं का हमेशा विरोध किया। इस दौरान मंच पर हरदा-बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, टिमरनी विधायक संजय शाह, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, खंडवा जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तन्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में श्री गुरु चरण दास और उनके दल ने कबीर के भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विभिन्न समाज सेवियो का कर्नाटक के राज्यपाल श्री गहलोत ने सम्मान किया। वहीं उनके जनहितैषी कार्यो की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सबसे पिछड़े तथा गरीब वर्ग के लोगों का उत्थान व उनकी आर्थिक स्थिति में सुधारने लाने के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिये विभिन्न कार्यक्रम व जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हंै। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना इन्हीं में से एक योजना है,जो महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इसी उद्देश्य के साथ उनके खातों में हर माह 1000 रूपये जमा करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। क्षेत्रीय विधायक, किसान नेता एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि संत कबीर दास का लिखित साहित्य समाज को सदैव दिशा देता रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि कबीर के दोहे आज भी हम सबका मार्गदर्शन कर रहे हैं । कार्यक्रम को सांसद दुर्गादास उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

 राज्यपाल के साथ सुनी मन की बात

कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गेहलोत ने इसी दिन सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ सुनी। इस अवसर पर सांसद दुर्गादास उईके, टिमरनी विधायक संजय शाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

राज्यपाल ने प्रभारी मंत्री को दी बधाई

देश में जल प्रबंधन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करने पर मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिलने पर कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर श्री गहलोत एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।

हरदा आगमन पर राज्यपाल का स्वागत

इससे पहले राज्यपाल थावरचंद गहलोत का सर्किट हाउस में क्षेत्रीय सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला एवं पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद दुर्गादास उइके, विधायक संजय शाह, कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

211 Views
What do you think?

Leave a Reply