Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

आपसी मनमुटाव दूर कर एक हुए कांग्रेसजन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष गगन अग्रवाल एवं नगर पालिका पार्षदगणों द्वारा नगर पालिका घेराव के कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं नेताओं के बीच हुई आपसी गलतफहमी को जिला प्रभारी अजय ओझा की पहल से दूर कर आपस में समन्वय स्थापित किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में अवनी बंसल ने आकर अपनी बात रखी और आगे से जिला कांग्रेस के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ जनता की आवाज उठाने की बात कही। सभी कांग्रेसजनों ने आपसी समन्वय स्थापित किया और एकजुटता के साथ जनता की आवाज उठाने के लिए संकल्पित हुए। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश यादव, अहद खान, गगन अग्रवाल, अमर रोचलानी अजय राजपूत, योगेश चौहान, जावेद पटेल, सतीश राजपूत सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply