Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

अधिकारी कर्मचारियों को सौंपे दायित्व  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएट की एफएलसी का कार्य इन दिनों कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएट वेयरहाउस में किया जा रहा है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि 19 जून को एफएलसी कार्य समाप्त होने के उपरांत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एफएलसी में ओके पायी गई कुल ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएट में से रेण्डमली सिलेक्ट कर 1 प्रतिशत मशीनों में 1200 वोट, 2 प्रतिशत मशीनों में 1000 वोट एवं 2 प्रतिशत मशीनों में 500 वोट डालकर मॉकपोल की प्रक्रिया अधिकारी कर्मचारियों द्वारा 20 जून को प्रात: 9 बजे से संपन्न की जाएगी। इस मॉक पोल की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। कलेक्टर श्री गर्ग ने ईवीएम एवं वीवीपीएटी की मॉक पोल प्रक्रिया के लिए अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है। मॉक पोल प्रक्रिया के लिए कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्रीमती प्रियंका मेहरा को नोडल अधिकारी तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग डीके सिंह को एफएलसी सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply