वसुधैव कुटुम्बकम योग थीम पर आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 21 जून को 9 वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग थीम निर्धारित की गई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम मंडी प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। जारी कार्यक्रम अनुसार योग दिवस कार्यक्रम के लिए सभी सहभागी प्रात: 6 बजे के पूर्व उपस्थित होंगे। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों का आगमन प्रात: 6 बजे होगा। कार्यक्रम में 6:02 बजे अतिथियों का उद्बोधन होगा। प्रात: 6:10 बजे जबलपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अतिथियों के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रात: 7 से 7:45 तक सामान्य योगा अभ्यास किया जाएगा तथा 7:50 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

147 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!