Skip to content
Sunday, 11 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहरी इलाके में नालियों का हाल दर्शाती है। जहां लंबे समय तक सफाई कार्य नही होता। जिसके चलते कई नालियां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रही हैं। जिससे लोगों को आवागमन में खसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर संबंधित वार्ड के स्वच्छता प्रमुखोंं का इस ओर मानो ध्यान तक नही है। यही वजह है कि दिनों दिन व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। इस संबंध में जागरूक नागरिकों का कहना है कि पहले गली-मोहल्लों में सफाईकर्मी दिखाई भी देते थे। परंतु अब उनके दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। कब सफाई कार्य हो जाता है और कब कचरे का उठाव पता ही नही चलता है। बावजूद जगह-जगह कचरे के ढ़ेर अव्यवस्था की ओर इशारा करते हैं। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था पर कई सवाल भी खड़े करते हैं। यही कारण है कि लोग सीधे दो टूक कहते हैं, कि यह बात गलत है।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply