अनोखा तीर, हरदा। बीती रात मकड़ाई रेंज में वन विभाग के गस्ती दल ने सागौन से भरी पिकअप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामला देर रात 12 बजे के आसपास ग्राम भीमपुरा के पास की है। इससे पहले गस्ती दल ने पिकअप को जाते देखा और उसका पीछा करने लगे। इसकी भनक लगते ही पिकअप के चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया। वहीं इस बीच मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वन अधिकारियों ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार-रविवार की रात वन परिक्षेत्र मकड़ाई का गस्ती दल क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था, तभी दल को बोलेरो पिकअप क्रमांक 43 -2394 जिसमें त्रिपाल से ढंके सागोन के लट्ठे दिखाई दिए। इसके बाद दल ने गाड़ी का पीछा किया। परंतु उसके चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। जिसने आगे एक मोड़ पर पिकअप को मोड़ते समय पलटा दिया। जिससे सारे लट्ठे घटनास्थल पर बिखर गए। इस दौरान में गाड़ी में सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि उनके चार अन्य साथी मौके से फरार हो गए। मामले में वन अमले ने पकड़े गए आरोपियों के विरूद्ध वन अपराध अंतर्गत प्रकरण कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भीमपुरा से लाल्याचापड़ लेकर आए
यहां वन स्टाफ ने पलटी गाड़ी को सीधा कर सागौन सहित वन चौकी लाल्याचापड़ लेकर आए। वन अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पुछताछ में आरोनियों ने अपने नाम गणेश निवासी बरमलाय, विजय निवासी बमनगांव एवं विशाल निवासी बरमलाय बताया है। जिनके पास से वन अमले ने कुल 17 नग सागौन काष्ठ , 3 हस्त चलित आरे भी जप्त किए हैं।
कुल 40 नग सागौन के लट्ठे जप्त
वन अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि उन्होंने भीमपुरा बीट से सागौन के वृक्षों की कटाई की है। उक्त जानकारी के बाद बीट का निरीक्षण करने पर कुल 6 वृक्ष कटे पाए गए । वहीं, मौके पर 23 नग कटे पाये गए। इस तरह कुल 40 नग सागौन काष्ठ जिसकी 2.961 घनमीटर बरामद की है। मामले में वन अपराध कायम किया गया।
कार्रवाई में इनकी सराहनीय भूमिका
संपूर्ण कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी मकड़ाई मुकेश रघुवंशी, परिक्षेत्र सहायक भीमपुरा संतराम कलमे, बीट गार्ड भीमपुरा तालिब मेनन, बीट गार्ड संजय कुचबंदिया, वाहन चालक महेश यादव तथा अन्य वन स्टाफ व चौकीदारों की सराहनीय भूमिका रही।

